Delimitation Paddy Procurement Jashpur Tour: परिसीमन से छत्तीसगढ़ में 45 नई विधानसभा सीटें, प्रतिनिधित्व के बढ़ेंगे अवसर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Delimitation Paddy Procurement Jashpur Tour: परिसीमन से छत्तीसगढ़ में 45 नई विधानसभा सीटें, प्रतिनिधित्व के बढ़ेंगे अवसर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh 28 November 2026 (11)

post

रायपुर। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र का विस्तार होगा, छत्तीसगढ़ का विकास होगा और अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि के प्रावधान तथा 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिसके लागू होने पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 और लोकसभा की 11 सीटें बढ़कर 17 हो सकती हैं, यानी प्रदेश को 45 नए विधायक और 6 अतिरिक्त सांसद मिलने की संभावना है।

Advertisement

​धान खरीदी पर कोई संशय नहीं, नियमित समीक्षा जारी

​धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है और इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है, इसलिए धान खरीदी को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है।

​लक्ष्मी वर्मा के सड़क हादसे पर दी जानकारी

​सांसद लक्ष्मी वर्मा के सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दुर्घटना में उन्हें थोड़ी चोट आई है, लेकिन उनकी स्थिति ठीक है और वे सुरक्षित हैं।

​दो दिवसीय जशपुर दौरे पर सीएम साय, पंचायत सोलर प्लांट का होगा शुभारंभ

​मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय जशपुर प्रवास पर रहेंगे, जहां वे पंचायत से जुड़े सोलर प्लांट का शुभारंभ करेंगे जिससे पंचायत को आमदनी होगी। मुख्यमंत्री के अनुसार यह प्रदेश का पहला ऐसा गांव है जहां पंचायत स्तर पर इस तरह की पहल हुई है, इसके अलावा वे जशपुर में कर्मा महोत्सव और एक सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

You might also like!