Breaking

Women’s T20 International Cricket News: छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन, सीएम विष्णु देव साय ने लिया मुकाबले का आनंद

Sports 21 October 2026 (3)

post

छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट श्रृंखला का होना प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेडियम पहुंचकर इस श्रृंखला के तीसरे मुकाबले का आनंद लिया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय श्रृंखला की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिला खिलाड़ी देश की करोड़ों बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। जब प्रदेश की बेटियां विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को अपने सामने मैदान पर खेलती देखेंगी, तो उनमें भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होगा। महिलाओं और बालिकाओं को खेल से जोड़ने के लिए इस श्रृंखला के दौरान स्टेडियम में उनके प्रवेश को पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

छत्तीसगढ़ बन रहा है खेल का प्रमुख केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और विश्वस्तरीय अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को लीज पर दिए जाने के बाद से यहां नियमित रूप से बड़े मुकाबलों के आयोजन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और आईपीएल मुकाबलों का सफल आयोजन हो चुका है। अब भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर एक नई पहचान दिलाई है।

पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिल रही गति

बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभावों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल खेल संस्कृति मजबूत होती है, बल्कि पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और स्थानीय व्यापार को भी नई ऊर्जा मिलती है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित होते हैं। सरकार नवा रायपुर को देश के प्रमुख स्पोर्ट्स और इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

You might also like!