Breaking
- Bharatmala Project Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर म...
- State School Sports Competition 2026: अंबिकापुर में 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क...
- Chief Secretaries Conference Preparation: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन क...
- President Murmu in Bastar Dussehra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशह...
- Muria Darbar: आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन...
- Chhattisgarh Hockey League: उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी र...
- जशपुर से रायपुर का सफर अब होगा बेहद आसान, भारतमाला प्रोजेक्ट से 14 घंटे की दू...
- Raoghat to Raipur Passenger Train: रावघाट-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को मिल रहा अच्...
- Raipur Crime News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव का मामला, छो...
- Bastar Malaria Control Fund: बस्तर में मलेरिया से बचाव के लिए मिले 68 करोड़, ...
Bharatmala Project Jashpur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ की भारतमाला परियोजना, रायपुर-धनबाद कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष प्रयासों से जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना के विकास को तेजी से नई गति मिल रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण अब जशपुर जिले में आकार लेने लगा है। जिले में लगभग 3147 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रही इस सड़क परियोजना के पूर्ण होने से जशपुर का राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों और पड़ोसी राज्यों से सड़क संपर्क बेहद सुगम हो जाएगा।

रायपुर तक का सफर होगा आसान, घटेगा यात्रा समय
निर्माणाधीन इकोनॉमिक कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 707 किलोमीटर है, जिसमें से करीब 104 किलोमीटर सड़क जशपुर जिले से होकर गुजरेगी। इस फोरलेन सड़क के बनने से जशपुर, पत्थलगांव और आसपास के क्षेत्रों को व्यापक सड़क नेटवर्क का लाभ मिलेगा।
परियोजना के पूर्ण होने पर जशपुर से राजधानी रायपुर तक का सफर भविष्य में घटकर केवल 5 से 6 घंटे रह जाने की उम्मीद है।
इससे बिलासपुर, कोरबा और पड़ोसी राज्य झारखंड की ओर आवागमन की सुविधाओं में भी अभूतपूर्व सुधार होगा।
व्यापार, कृषि और पर्यटन को मिलेगा नया पंख
बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित होने से किसानों को अपनी कृषि उपज, विशेष रूप से उद्यानिकी फसलों और सब्जियों को बड़े बाजारों तक पहुँचाने में आसानी होगी। इसके अलावा, मयाली नेचर कैंप, मधेश्वर पर्वत, रानीदाह जलप्रपात और कैलाश गुफा जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक देश-दुनिया के पर्यटकों की पहुंच सुगम होगी। पर्यटकों के आने से होटल, होमस्टे और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग और लोहरदगा-धरमजयगढ़ रेल लाइन जैसी पहलों से जशपुर का दूरस्थ जनजातीय अंचल अब विकास की मुख्यधारा से तेजी से जुड़ रहा है।






