Breaking

Bastar Diwali 2026 : नक्सलमुक्त बस्तर के गांवों में वर्षों बाद पहली बार मनेगी दीपावली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- अब न हत्या का डर, न जन अदालत का खौफ

Chhattisgarh 07 November 2026 (8)

post

रायपुर, 7 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों के अभियानों और शासन के प्रयासों से नक्सल प्रभावित रहे कई गांवों में इस साल एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। नक्सलमुक्त होने के बाद इन गांवों में पहली बार दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में अब बहुत सारे सकारात्मक परिवर्तन आ चुके हैं और वहां के ग्रामीणों में जबरदस्त उत्सव का माहौल है।

Advertisement

​अब नहीं है डर और खौफ का माहौल

​डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अब बस्तर के अंदरूनी इलाकों में वह खौफनाक दौर पीछे छूट गया है, जहां निर्दोष ग्रामीणों या शिक्षा दूतों का गला काट दिया जाता था या फर्जी 'जन अदालत' लगाकर उनकी हत्या कर दी जाती थी। उन्होंने नक्सलमुक्त हुए बस्तर के सभी नागरिकों को दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वहां के लोग खुलकर अपनी संस्कृति और पर्वों का आनंद ले रहे हैं।

​कांग्रेस नेता दीपक बैज के बयान पर पलटवार

​नक्सलवाद के पूरी तरह खत्म न होने संबंधी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दीपक बैज को पहले अपने कार्यकाल का हिसाब निकालना चाहिए कि उनकी सरकार ने नक्सलियों के खात्मे के लिए क्या किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि झीरम घाटी कांड को अंजाम देने वाले लोग जिनके रोल मॉडल रहे हों, उन्हें पहले इस सच्चाई को समझना चाहिए। जब वे इस बात को समझ जाएंगे, तब इस विषय पर बात करें।

You might also like!