Breaking

Raipur Suspicious Death Case : रायपुर के गुढ़ियारी में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 4 दिन से कमरे में बंद थे शव; बदबू आने पर हुआ खुलासा

Crime 07 November 2026 (4)

post

रायपुर, 7 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के छोटा अशोक नगर स्थित एक किराये के मकान से मां और बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय जय जी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख के रूप में हुई है। दोनों पिछले करीब चार साल से इस मकान में किराये पर रह रहे थे। कमरे से तेज बदबू आने और पिछले 3-4 दिनों से उनके बाहर न दिखने पर इस खौफनाक राज का खुलासा हुआ।

Advertisement

​दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मां-बेटे के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला और अंदर से तीव्र दुर्गंध आने लगी, तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गुढ़ियारी थाना पुलिस को दी।

​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने देखा कि महिला जय जी देशमुख का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि बेटे हंसमुख का शव बिस्तर पर मौजूद था। दोनों की मौत किन परिस्थितियों और कारणों से हुई है, फिलहाल इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है।

​ऑनलाइन टीचिंग करती थीं महिला, बेटा था बीमार

​पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका जय जी देशमुख ऑनलाइन टीचिंग का काम करती थीं। वहीं, उनका बेटा हंसमुख लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहा था और उसका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के कमरे से बाहर न आने के बावजूद किसी को उनकी अंदर की स्थिति का अंदेशा नहीं हुआ।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने कमरे के अंदर से सभी जरूरी साक्ष्य और फिंगरप्रिंट जुटाए हैं। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

You might also like!