Breaking

Pension Success Story : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई बुजुर्ग की परेशानी, सीएम विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ भेजकर की बेटे की सराहना

Chhattisgarh 07 November 2026 (10)

post

रायपुर, 7 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ने एक बार फिर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक बुजुर्ग परिवार के जीवन में खुशियां लाई हैं। बलरामपुर जिले के ग्राम जरहाडीह निवासी बुजुर्ग धुरन प्रजापति की सामाजिक सहायता पेंशन की राशि काफी समय से लंबित थी। इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए उनके बेटे अंकज कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। हेल्पलाइन के माध्यम से हुई त्वरित कार्रवाई के बाद बुजुर्ग को उनकी लंबित पेंशन राशि सफलतापर्वक मिल गई है।

Advertisement

​मुख्यमंत्री ने भेजी ‘विष्णु की पाती’

​राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्ग धुरन प्रजापति और उनके पूरे परिवार को ‘विष्णु की पाती’ (स्नेह संदेश) भेजकर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन से मिलने वाली आर्थिक सहायता बुजुर्गों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में बड़ा संबल देती है। लंबित राशि मिलने से अब धुरन प्रजापति को राहत मिली है।

​बेटे की पहल की सराहना

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पिता की समस्या के समाधान के लिए आगे बढ़कर पहल करने वाले युवा अंकज कुमार प्रजापति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि परिवार में एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखना और कठिन समय में संबल बनना भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पूरी सहजता से पहुंचे और नागरिकों की हर समस्या का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

You might also like!