Breaking

Chhattisgarh Hockey League 2026: न्यायधानी नाइट्स की लगातार तीसरी जीत, बैलाडीला बुल्स को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंची टीम

Sports 25 October 2026 (6)

post

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए बैलाडीला बुल्स के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही न्यायधानी नाइट्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव की विशेष मौजूदगी में खेले गए इस मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने अपने तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, जबकि बैलाडीला बुल्स की टीम अभी भी जीत की तलाश में है।

Advertisement

चिराग की हैट्रिक और कड़ा मुकाबला

यह मुकाबला लीग की दो सबसे मजबूत डिफेंसिव टीमों के बीच था। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और कोई गोल नहीं हुआ। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में बैलाडीला की गलती का फायदा उठाते हुए चिराग ने पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा। इसके बाद हाफ-टाइम के करीब उन्होंने एक और गोल किया।

बैलाडीला बुल्स की ओर से जसकरण ने गोल कर स्कोर 2-1 जरूर किया और मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन चिर-परिचित फॉर्म में चल रहे चिराग ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। मैच के अंतिम क्षणों में केतन कुशवाहा ने एक बेहतरीन 'टोमाहॉक' शॉट लगाकर टीम की बढ़त को 4-1 कर दिया।

ओलंपिक मेडलिस्ट सुरेंद्र का बेहतरीन डिफेंस

मैच के दौरान 2020 टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सुरेंद्र कुमार ने अपने अनुभव का शानदार परिचय दिया। तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर के दौरान उन्होंने गोलपोस्ट पर दीवार बनकर एक बेहद तेज ड्रैग-फ्लिक को शानदार तरीके से रोका और युवाओं को डिफेंस का पाठ पढ़ाया।

शानदार प्रदर्शन के लिए चिराग को 'स्ट्राइकर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

अगले मुकाबले:

न्यायधानी नाइट्स बनाम चक्रधर चैंपियंस: 27 अक्टूबर 2026

बैलाडीला बुल्स बनाम संस्कारधानी स्ट्राइकर्स: 26 अक्टूबर 2026

You might also like!