Breaking

Smriti Irani Raipur Visit: छत्तीसगढ़ की नई भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं को दो टूक, कहा- बिना बुलाए कार्यालय न आएं, अपने बूथ पर दें ध्यान

Political 25 October 2026 (14)

post

Raipur: भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद राजधानी रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया है। भाजपा कार्यालय परिसर में पहुँचते ही उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि बैठक में जिसे बुलाया गया है, केवल वही कार्यालय में मौजूद रहे। बिना किसी वजह या बिना बुलाए कोई भी कार्यकर्ता कार्यालय में भीड़ न लगाए, बल्कि अपने-अपने बूथ पर रहकर पूरी निष्ठा से काम करें।

Advertisement

जमीन पर बैठकर सुनी 'मन की बात'

रायपुर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी सीधे एकात्म परिसर (भाजपा कार्यालय) पहुंचीं। यहाँ उन्होंने सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

बैठकों का रहेगा मैराथन दौर

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी प्रदेश में पार्टी की स्थिति का जायजा लेने के लिए लगातार मैराथन बैठकें कर रही हैं:

सुबह 11:30 से 12:30 बजे: प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक।

दोपहर 12:30 से 1:30 बजे: प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा।

दोपहर 1:30 से 2:30 बजे: संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक।

शाम 3:30 से 5:00 बजे: पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ अहम बैठक।

शाम 5:30 से 7:00 बजे: पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद।

शाम 7:00 से रात 8:30 बजे: भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक।

You might also like!