Breaking

Raipur Political News: कांग्रेस भवन घेराव कर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सांसद बिमोल एकोइजम की बर्खास्तगी का मामला उठा

Political 10 October 2026 (11)

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस भवन का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोम्चा बिमोल एकोइजम के मामले को लेकर किया गया। प्रदर्शन में रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं। इस दौरान महिला मोर्चा ने मामले को लेकर विरोध जताया और कांग्रेस भवन का घेराव किया।

Advertisement

क्या है प्रोफेसर बिमोल एकोइजम का मामला?

डॉ. अंगोम्चा बिमोल एकोइजम इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद हैं। वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत सामाजिक प्रणाली अध्ययन केंद्र में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति के समक्ष 11 छात्राओं ने उनके खिलाफ दुर्व्यवहार से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई थीं। इन शिकायतों की जांच के बाद आंतरिक समिति ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया।

JNU के आदेश में क्या कहा गया?

विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री डी. पंडित ने सेवा नियमों के तहत उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि उचित प्रक्रिया का पालन करने, उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने और आंतरिक समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेसर अंगोम्चा बिमोल एकोइजम को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय की सेवाओं से बर्खास्त किया जाता है। इसी मामले को लेकर रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस भवन का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया।

You might also like!