Breaking

UPSC-PSC कोचिंग के नाम पर 18 लाख की ठगी, कौटिल्य एकेडमी का फरार डायरेक्टर गिरफ्तार

Chhattisgarh 27 October 2025 (211)

post

रायपुर। UPSC-PSC की तैयारी कराने के नाम पर छात्रों से ठगी करने वाले कौटिल्य एकेडमी के फरार डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर करीब 18 लाख रुपए की ठगी का आरोप है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अभ्यर्थियों को चयन की गारंटी और बेहतर कोचिंग का लालच देकर मोटी रकम वसूली थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और फरार चल रहे डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि संस्था के नाम पर कई छात्रों से ठगी की गई थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और ठगी के पैसों का पता लगाने में जुटी हुई है।

You might also like!