Breaking
- साइकिल से महिलाओं का पीछा करता था आरोपी, एक की हत्या और दूसरी पर हमला; पुलिस ...
- रॉन्ग नंबर से हुई पहचान, नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ग...
- 3 करोड़ के गबन की जांच में बड़ा खुलासा, 5वीं वाहिनी का एक और प्रधान आरक्षक गि...
- दर्दनाक हादसा: पति को डूबता देख तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की मौत
- भरी बरसात में स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन, शिक्षकों की नियुक्ति और युक्तियु...
- वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 300 किलो पनीर सील
- झूलेलाल चौक नहरपारा में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने फहराया तिरंगा, सौंदर्यीकरण...
- चौंकाने वाला मामला: जिसे मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, वही युवक 18 दिन बाद मि...
- भोपाल-रायपुर के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, ₹15 हजार करोड़ की योजना स...
- अपनी माटी और खेती-किसानी से जुड़ाव, मुख्यमंत्री साय ने गृहग्राम बगिया में बैल...
3 करोड़ के गबन की जांच में बड़ा खुलासा, 5वीं वाहिनी का एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में हुए करीब 3 करोड़ रुपये के कथित गबन के मामले में पुलिस की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में पुलिस ने एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में समिति के अध्यक्ष शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद अब उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में उनकी भूमिका और वित्तीय लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के गबन की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गबन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा राशि का किस तरह से उपयोग या लेन-देन किया गया।
मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।






