Jashpur Solar Power Plant Kunjara: जशपुर के ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट का ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित, वर्चुअल नेट मीटरिंग से सभी 27 शासकीय भवन हुए सौर ऊर्जीकृत

Jashpur Solar Power Plant Kunjara: जशपुर के ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट का ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित, वर्चुअल नेट मीटरिंग से सभी 27 शासकीय भवन हुए सौर ऊर्जीकृत

Chhattisgarh 27 November 2026 (15)

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वच्छ, हरित और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। इस पहल के तहत ग्राम कुंजारा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करते हुए गांव के सभी 27 शासकीय भवनों का वर्चुअल नेट मीटरिंग (वीएनएम) व्यवस्था के अंतर्गत सोलराइजेशन किया गया है।

Advertisement

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान और क्रेडा के तकनीकी समन्वय से पूरा हुआ कार्य

यह परियोजना जिला पंचायत जशपुर द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता से तैयार की गई है। इसके माध्यम से 280 किलोवाट ग्रिड कनेक्टेड सौर संयंत्र से उत्पादित बिजली का लाभ वर्चुअल नेट मीटरिंग के जरिए संबंधित सभी 27 शासकीय भवनों को मिलेगा। परियोजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कार्य संपादित किया गया है।

विद्युत व्यय में कमी और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

वर्चुअल नेट मीटरिंग प्रणाली से शासकीय संस्थानों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ बिजली खर्च में भी कमी आएगी। राज्य सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा के विस्तार, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है, जिससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के प्रयासों को बल मिल रहा है।

You might also like!