Breaking
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
40KG का बम, खात्मे से पहले नक्सलियों का था खतरनाक मसूबा; हिला देने वाला धमाका

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। दरअसल सुरक्षाबलों ने यहां से एक आईडीडी बरामद किया है जो सुक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किया गया है। इस आईईडी का वजन 40 किलो बताया जा रहा है। हालांकि सुरक्षाबलों ने सतकर्ता बरतते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। इसे एक सुनसान जंगल वाले इलाके में ले जाकर नष्ट किया गया। इस दौरान जोरदार धमाका भी हुआ। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

इससे कुछ दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसकावाया और नुलकातोंग गांव के मध्य जंगल में घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने कोंटा एरिया कमेटी के सदस्य मुचाकी मंगा (24) को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि मुचाकी के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है।
अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थ कि उसकावाया और नुलकातोंग गांव के मध्य कुछ नक्सली रास्ते में बारूदी सुरंग लगाने के लिए रैकी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसके बाद जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसकावाया और नुलकातोंग गांव के बीच जंगल में घेराबंदी कर मुचाकी मंगा को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मुचाकी 2020 से कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय है और वह वर्तमान में कोंटा एलओएस का सदस्य है।
उन्होंने बताया कि मुचाकी के खिलाफ ग्रामीण की हत्या, सड़क पर बारूदी सुरंग लगाने और अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर किन्दरेलपाड़ और नुलकातोंग गांव के बीच जंगल से विस्फोटक सामग्री, जिलेटीन की 10 रॉड, छह इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, गन पावडर और अन्य सामान बरामद किया गया।







