Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
घर में टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत


बलरामपुर। जिले में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब घर में बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया और महिला उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिला रोजमर्रा के काम में व्यस्त थी। तभी अचानक टूटे हुए बिजली के तार में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को मुआवजा देने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।







