Breaking
- Health News: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 130 मामलों की पुष्टि; 3...
- हरित छत्तीसगढ़–समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश : वन मंत्...
- Raipur Education News: नवप्रवेशित छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका की सीख, वर्त...
- Education News: नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS कैंपस, 10 हजार विद्यार्थियों को म...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Chhattisgarh UCC News: बस्तर से सरगुजा तक UCC पर मंथन, आदिवासी परंपराओं और मह...
- Education News: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय...
- Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे 900 से ज्यादा लोगों को बचाने की चुनौती, ...
- Bhilai News: PM आवास की किश्त नहीं भरने वालों पर निगम की कार्रवाई, मकान आवंटन...
- Road Accident: मंगोली चौक के पास ट्रक से भिड़ी क्रेटा, एक युवक की मौत; चार लो...
बालोदाबाज़ार की दिल दहला देने वाली वारदात: प्यार में अंधी हुई 3 बच्चों की मां ने 15 साल छोटे प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, कुल्हाड़ी से काट डाला

छत्तीसगढ़ के बालोदाबाज़ार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 3 बच्चों की मां ने अपने 15 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को रास्ते से हटाना चाहती थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला और उसका प्रेमी पिछले कुछ समय से रिश्ते में थे। दोनों का संबंध परिवार में विवाद का कारण बन चुका था। बीती रात महिला ने अपने प्रेमी को बुलाकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी प्रेमी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे “प्यार की अंधी कहानी” बता रहे हैं, जिसने एक परिवार को तबाह कर दिया।







