Breaking
- Raipur Social Media Case: महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो मामले में सोमा देव...
- Raipur Teacher Protest: टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों का तुता मैदान में सत्याग्रह, ...
- Raigarh Farmer Success: बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली तस्वीर, टमाटर-बैं...
- GPM Mineral Action News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-...
- Lokrang Parv: 6 से 8 सितंबर तक लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा मुक्ताकाशी मंच
- Dhamtari Kurud News: ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश स...
- Teacher Award News: शिक्षक दिवस पर 21 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, रामविचार नेता...
- Development News: 260 गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, शिक्षा और बु...
- Kawardha Janmashtami News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राधा-कृष्ण मंदिर में क...
- Raipur Mayor News: महापौर मीनल चौबे पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ...
MP के जाम गेट पर बंदर को बिस्किट खिला रहा युवक 500 फीट गहरी खाई में गिरा, मौत

मंडलेश्वर। महू–इंदौर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाम गेट पर मंगलवार को सुबह 7 बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहां पैर फिसलने से एक युवक लगभग 500 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बचाने गया दोस्त घायल है।

मृत युवक की पहचान सुजल मढेसिंह कन्नौज (उम्र 25 वर्ष) निवासी कुक्षी के रूप में हुई है। वह वर्तमान में इंदौर में रहकर एमटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार सुजल अपने दोस्त विजय मुजाल्दा,मंशाराम सोलंकी और लोकेश के साथ थार कार से सुबह जाम गेट घूमने पहुंचा था। वहां पहुंचने के बाद चारों युवक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे थे।
इसी दौरान जाम गेट पर मौजूद बंदरों को देखकर सुजल खाई के ऊपर खड़े होकर उन्हें बिस्किट व चना खिला रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरा। युवक के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और उसके साथ मौजूद दोस्तों सहित अन्य पर्यटकों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना तत्काल मंडलेश्वर पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की तीन सदस्यीय टीम जिसमें संजय यादव,जनक मंडलोई, अनिल कुशवाह व जीतू पटेल बागदरा लगभग साढ़े सात बजे मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जब टीम नीचे पहुंची तो सुजल के शरीर में कुछ हलचल नजर आई, जिससे उम्मीद जगी और तत्काल उसे कंबल में रख सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
लेकिन कुछ ही पलों बाद सुजल ने दम तोड़ दिया। सुजल के सर में चोट लगी वहीं पूरे शरीर में भी चोट के निशान थे, अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक मृतक के हाथ पैर पूरी तरह ज़ख़्मी थे। इसके बाद पुलिस टोल नाके की एंबुलेंस की मदद से शव को मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसे पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। शाम को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है,पर घटना व मृत्यु का कारण पोस्ट मार्टम रिपोर्ट व इन्वेस्टिगेशन के बाद ही पुरा खुलासा होगा बताया गया है कि सुजल के माता-पिता कुक्षी में शिक्षा विभाग में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। परिवार में उसकी दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है। घटना की खबर मिलते ही इंदौर में उसके साथ पढ़ने वाले कई छात्र-छात्राएं मंडलेश्वर अस्पताल परिसर में पहुंच गए, जहां माहौल शोकपूर्ण हो गया।
सुजल के मित्रो ने बताया कि वह पढ़ाई में होशियार था,इन लोगों का देर रात घुमने जाने का तय हुआ और सुबह जल्दी यह निकला आये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुजल सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला है। वह दोस्तों के साथ घर से सुबह 4 बजे रवाना हुआ था। उधर, पर्यटन स्थल पर हुई इस दुखद घटना ने एक बार फिर सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।यहां रोजाना युवक युवतियां घुमने आते हैं और सेल्फी लेते हैं। पहले भी हादसे हो चुके हैं।







