Breaking
- Lifestyle Tips: लकड़ी के दरवाजों पर पेंट कराने से पहले जरूर करें ये काम, कभी ...
- Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: आज बन रहे शिव और सिद्ध योग, मेष और सिंह राशि...
- Raipur News: नगर निगम जोन-4 का विशेष स्वच्छता अभियान, मालवीय मार्ग स्थित पुरा...
- 25 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने की कड़ी क...
- पुराना मकान का छज्जा तोड़ते समय ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, इलाज के दौरान एक की म...
- रायपुर में जमीन के नाम पर 51 लाख की ठगी, विवादित प्लॉट को खुद का बताकर किया स...
- Surguja News: बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर अंबिकापुर इंजीनियरिंग कॉले...
- Raipur News: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई पीपीपी मूल्यांकन समिति ...
- Crime News: 13 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, डरा-धमकाकर घर ले गए थे दरिंद...
- चक्रवात अर्नब से फसलों को नुकसान पर मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान, कहा- अन...
Vistadome Coach News: मानसून में अरकू की वादियों का लुत्फ उठाने का मौका, विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर में जुड़ा अतिरिक्त कोच

जगदलपुर। मानसून के मौसम में अरकू घाटी की खूबसूरत वादियों को करीब से देखने के लिए यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। विशाखापट्टनम से किरंदुल के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक अतिरिक्त विस्टाडोम कोच जोड़ा गया है। इस सुविधा के जरिए सफर के दौरान यात्री आसपास के प्राकृतिक नजारों का बेहतर अनुभव ले सकेंगे।

अतिरिक्त विस्टाडोम कोच की सुविधा 13 सितंबर से शुरू की गई है। विशाखापट्टनम से किरंदुल की ओर जाने वाली ट्रेन में यह कोच 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27 और 29 सितंबर को उपलब्ध रहेगा।
वहीं किरंदुल से विशाखापट्टनम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त विस्टाडोम कोच 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26 और 28 सितंबर को लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को दोनों दिशाओं में प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
सुबह का सफर और खूबसूरत नजारे
जगदलपुर से विशाखापट्टनम जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन के प्रस्थान का समय सुबह 9:50 बजे बताया गया है। वापसी में विशाखापट्टनम से जगदलपुर के लिए ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजे रवाना होती है। मानसून के दौरान पहाड़ों, हरियाली और घाटियों के बीच विस्टाडोम कोच से सफर यात्रियों के लिए खास अनुभव बन सकता है।
विस्टाडोम कोच में बड़े शीशे और पारदर्शी छत की सुविधा होने के कारण यात्रियों को सफर के दौरान आसपास के प्राकृतिक दृश्यों को देखने का बेहतर मौका मिलता है। खासकर मानसून में अरकू घाटी और आसपास का इलाका हरियाली से भर जाता है, जिससे यह रेल यात्रा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है।






