Breaking

पुराना मकान का छज्जा तोड़ते समय ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, इलाज के दौरान एक की मौत; परिजनों ने जताई लापरवाही

Chhattisgarh 29 October 2026 (10)

post

बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिल नगर में एक पुराने मकान का छज्जा गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छज्जा तोड़ते वक्त ऊंचाई से नीचे गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान नरेंद्र साहू की मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर पंकज यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और सिम्स (SIMS) में उसका इलाज जारी है।

Advertisement

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने मकान मालिक और काम के ठेकेदार पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही हादसे की असली वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

You might also like!