Breaking

25 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने की कड़ी कार्रवाई, ऋषिपुरी गोस्वामी हुए निलंबित

Chhattisgarh 29 October 2026 (11)

post

बिलासपुर जिले में शासकीय राजस्व कार्यों के नाम पर अवैध वसूली और रिश्वतखोरी के मामलों में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासकीय कार्य के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisement

जांच प्रतिवेदन में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी पहले पटवारी हल्का नंबर 14 में पदस्थ थे और वर्तमान में तहसील पचपेड़ी के हल्का नंबर 05 में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद पचपेड़ी तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी गई थी।

तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा 28 अक्टूबर को प्रस्तुत किए गए जांच प्रतिवेदन में पटवारी के खिलाफ लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जारी निलंबन आदेश में पटवारी के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के विपरीत, गंभीर कदाचरण और शासन की छवि धूमिल करने वाला करार दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कलेक्टोरेट बिलासपुर निर्धारित किया गया है।

You might also like!