Breaking
- Dussehra 2026: प्रदोष काल में ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस प्राची...
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस...
- Election Commission SSR-2027 Schedule: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्...
- Railway Network Expansion: रेल नेटवर्क के तेजी से विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ...
- Development Works Review: रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी कोई देरी, वि...
- फॉरेक्स ट्रेडिंग और इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर 18.63 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस...
- Fire in Raipur Tar Factory: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Illegal Liquor Seized in Jagdalpur: जगदलपुर में दशहरा मेले में बेचने की तैयार...
MP के सिंगरौली में हादसा, ब्रेक फेल होने से खाईं में गिरी पिकअप, चार मजदूरों की मौत, चार गंभीर

सिंगरौली। जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र में झरकटा गांव के पास सोमवार रात मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में उन्हें भर्ती कराया गया है।

पिकअप चालक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से मजदूरों को छोड़ने आ रहा था, इसमें धान भी लोड थी। झरकटा पहाड़ पर चढ़ाई चढ़ते समय वाहन का ब्रेक फेल हो गया और वह खाईं में गिर गया।
चितरंगी एसडीओपी राहुल सिंह सैयाम ने बताया कि हादसे में अमरपाल बैगा (36) पुत्र रामसूरत बैगा, लाल कुमार (35) पुत्र राजकरण बैगा और शीलू बैगा (32) पुत्री लगनधारी बैगा की मौत हुई है, ये सभी सिंगरौली के चितरंगी क्षेत्र के बगडेवा गांव निवासी थे।
वहीं सोनभद्र जिले के ग्राम पनथीला, थाना जुगैल निवासी दुखी उर्फ सूरजलाल बैगा (55) पुत्र जुडावन बैगा की भी मौत हुई है। हादसे में संतोष कुमार, अमरेश कुमार, नन्हकू केवट और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के स्वजन को भी सूचित कर दिया गया है।







