Breaking
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
- Accident News: जोक नदी हादसे में पांचवें दिन मिला लापता भागीरथी साहू का शव
- Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या, CCTV फुटेज से आर...
- Cyber Crime News: 500 रुपये की ड्रेस के चक्कर में नर्स से करीब 1 लाख की ठगी, ...
Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मंडल की आवासीय कॉलोनियां

अंबिकापुर, 3 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ाते हुए गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने अंबिकापुर से आवासीय योजनाओं में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। सरगवां स्थित अटल विहार योजना में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में वृक्षारोपण के साथ बाउंड्रीवाल और ओपन जिम का लोकार्पण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृशक्ति के सम्मान का संदेश
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ सिर्फ पौधरोपण का अभियान नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के सम्मान में पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभियान के तहत अब तक सवा सात करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। सरगवां की अटल विहार कॉलोनी में पिछले वर्ष लगाए गए पौधों में से कई अब वृक्ष का रूप ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में लंबे समय से बाउंड्रीवाल की मांग की जा रही थी, जिसे पूरा कर अब उसका लोकार्पण किया गया है।
प्रदेश की अन्य कॉलोनियों में भी चलेगा अभियान
गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि अंबिकापुर से शुरू किया गया यह अभियान मंडल की अन्य आवासीय योजनाओं और कॉलोनियों में भी चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कॉलोनियों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ उन्हें स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।
उन्होंने कहा कि अभियान में सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनभागीदारी के माध्यम से परिवारों को अपनी मां के सम्मान में पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
9.70 एकड़ में विकसित हुई अटल विहार योजना
सरगवां स्थित अटल विहार योजना में गृह निर्माण मंडल ने 9.70 एकड़ भूमि पर करीब 38.59 करोड़ रुपये की लागत से 251 भवनों का निर्माण एवं विकास कराया है। इनमें 14 HIG, 12 वरिष्ठ MIG, 40 कनिष्ठ MIG, 63 LIG और 122 EWS श्रेणी के भवन शामिल हैं।
योजना में बाउंड्रीवाल, डब्ल्यूएमएम सड़क सहित अन्य निर्माण एवं विकास कार्य भी पूरे किए गए हैं। इन सुविधाओं के शुरू होने से कॉलोनीवासियों को बेहतर आवासीय वातावरण और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया पर्यावरण संदेश
कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के बच्चों ने पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पौधरोपण के साथ पेड़ों की देखभाल और संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चिंतामणी महाराज, सांसद सरगुजा ने की। इस अवसर पर अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा निरुपा सिंह, नगर निगम अंबिकापुर सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, भारत सिंह सिसोदिया, अखिलेश सोनी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों और मंडल अधिकारियों ने अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक पौधों के रोपण और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।






