Breaking
- रायपुर में रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में कैंसर उप...
- भौतिक प्रगति के साथ संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सहेजना ही सच्चा विकास : मंत...
- छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश
- स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर उत्तर को सौगात, विधायक पुरंदर मिश्रा ने 5 लाख के शे...
- 23 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार; साथी फरार, 12.43 लाख की संपत्ति जब्त
- वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 195वीं जयंती पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्र...
- अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियो...
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कमला नेहरू महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान, यु...
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, टोल प्लाजा पर ट्रकों की कतार पर ...
- शिकार की तैयारी कर रहा शिकारी गिरफ्तार, जाल समेत गुलेल और अन्य सामान बरामद
अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर निगम संस्कृति विभाग और संबंधित जोन के सहयोग से फुंडहर चौक स्थित अटल परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने अटलजी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण हुआ, जिससे भारत की सामरिक शक्ति को नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भी अटलजी के महत्वपूर्ण योगदानों में शामिल है। महापौर मीनल चौबे ने अटलजी को राजनीति में शुचिता और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा बताते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक शुचिता का कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण प्रदेशवासियों के लिए अटलजी की महत्वपूर्ण देन है।
इसी क्रम में अवंति विहार कॉलोनी के एटीएम चौक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थल पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने अटलजी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।






