Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
बस्तर ओलम्पिक 2025 में सुकमा जिले का शानदार प्रदर्शन, कई स्पर्धाओं में लहराया परचम*


*बस्तर ओलंपिक के दूसरे दिन 04 स्वर्ण, 05 रजत, 01 कांस्य पदक पर सुकमा का कब्जा*
*रायपुर, 12 दिसंबर 2025/* बस्तर ओलम्पिक 2025 में सुकमा जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जिले का परचम बुलंद किया। सबसे रोमांचक मुकाबले में फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में सुकमा ने जगदलपुर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और खेल भावना ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
अन्य स्पर्धाओं में भी सुकमा के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। लंबी कूद जूनियर वर्ग में सुकमा ने स्वर्ण पदक जीता। वेटलिफ्टिंग सीनियर बालक वर्ग में भी सुकमा के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बैडमिंटन में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जूनियर बालक डबल और सीनियर बालक सिंगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।
रजत पदक की बात करें तो बैडमिंटन जूनियर बालिका डबल, भाला फेंक जूनियर बालक, तवा फेंक जूनियर बालक, खो-खो सीनियर बालिका और कराटे सीनियर बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में कांस्य पदक भी सुकमा ने अपने नाम किया। बस्तर ओलंपिक के दूसरे दिन 04 स्वर्ण, 05 रजत, 01 कांस्य पदक पर सुकमा ने कब्जा किया।
नोडल अधिकारी श्री आशीष राम ने बताया कि कहा कि यह सफलता जिले में मौजूद खेल प्रतिभाओं और उनके अथक परिश्रम का प्रमाण है। बस्तर ओलम्पिक में सुकमा की यह उपलब्धि जिले की खेल क्षमता को नई पहचान दिला रही है।







