Breaking

भरंडा में मतांतरण विवाद पर बढ़ी सतर्कता, विशेष ग्रामसभा से समाधान की उम्मीद

Chhattisgarh 24 June 2026 (22)

post

नारायणपुर। जिले के भरंडा गांव में मतांतरण के मुद्दे को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सामाजिक तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

प्रशासन ने हालात को सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से आज विशेष ग्रामसभा बुलाई है। इस बैठक में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में विवाद से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किए जाने की संभावना है। प्रशासन का प्रयास है कि बातचीत और आपसी सहमति के जरिए स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला जाए।

फिलहाल गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। विशेष ग्रामसभा के निर्णय पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं।

You might also like!