Breaking

Bhilai ED Raid: पूर्व CM के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर ED की दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

Chhattisgarh 01 September 2026

post

भिलाई। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक और कार्रवाई से हलचल बढ़ गई है। मंगलवार सुबह ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निजी सहायक (PA) रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर दबिश दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टीम दो वाहनों से उनके घर पहुंची और जांच शुरू की। 

Advertisement

बताया जा रहा है कि ED के करीब आठ अधिकारी सुबह-सुबह चंद्रवंशी के आवास पर पहुंचे। टीम ने घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की मौजूदगी की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, ED की ओर से अभी तक इस कार्रवाई के संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। 


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी है। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े विस्तृत तथ्यों की जानकारी सामने आने की संभावना है। जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और ED को क्या साक्ष्य मिलते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।

You might also like!