Breaking
- CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान...
- Chhattisgarh Delimitation Women Reservation Proposal: केंद्रीय कैबिनेट की मंज...
- Releases Surhutti Magazine Bachhar Panchang: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्...
- Aaj Ka Rashifal 28 November 2026: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियो...
- Gajar Ka Halwa Without Grating Pressure Cooker Recipe: बिना गाजर घिसे प्रेशर ...
- Jashpur Solar Power Plant Kunjara: जशपुर के ग्राम कुंजारा में 280 किलोवाट का ...
- CM Vishnu Deo Sai Paddy Procurement Statement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, ख...
- Raipur Minor Rape Case Arrest: राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से...
- CG Child Marriage Free Campaign Laxmi Rajwade: बच्चों के बचपन की रक्षा में सम...
- PM JANMAN Yojana Surguja Pahadi Korwa Sukhni: पीएम-जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा...
Bhilai News: बहन से बेहद प्यार करता था भाई, लेकिन आधी रात लड़की पड़ोसी के साथ पकड़ाई रंगरलियां मनाते, फिर…

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार थाना इलाके से एक सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, लेकिन यह मुलाकात उसकी जान पर भारी पड़ गई। घटना उसके ही पड़ोस में हुई, जहां युवती के भाई ने गुस्से में आकर युवक का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला ?
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवार एक ही मोहल्ले में रहते थे और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। बताया जा रहा है कि युवती का भाई इस संबंध के खिलाफ था और पहले भी युवक को चेतावनी दे चुका था। बावजूद इसके युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया, जिससे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
घटना मंगलवार की रात हुई। युवक चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इस दौरान लड़की का भाई वहां मौजूद था और उसने युवक को देखते ही गुस्से में आकर हमला कर दिया। आरोपी ने युवक का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना का पता पड़ोसियों को तभी चला जब उन्होंने शोर-सबार सुना।
जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या प्रेम संबंध के चलते हुई।
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







