Breaking

CG Accident : खड़ी पानी टैंकर में जा घुसी बाइक, युवक की मौके पर मौत

Chhattisgarh 05 April 2026 (49)

post

CG Accident : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग स्थित पंडरीपानी के पास एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी पानी टैंकर से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

Advertisement


जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे मकान निर्माण कार्य के लिए एक पानी टैंकर खड़ी थी। इसी दौरान तमता से डूमरबहार की ओर जा रहा बाइक सवार युवक तीखे मोड़ के पास टैंकर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सीधे टैंकर के अंदर घुस गई।


हादसे की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


इस हादसे ने स्थानीय लोगों में गहरा सदमा पैदा कर दिया है और सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता को दोबारा उजागर किया है।

You might also like!