Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
CG Accident : आरंग में भीषण सड़क हादसा, युवक और बुजुर्ग की मौके पर मौत

आरंग। CG Accident : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। समोदा-कुसमुंद रोड पर नहर के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बजाज एवेंजर बाइक (CG 04 MB 5669) पर ग्राम सुंद्रावन, थाना पलारी जिला बलौदाबाजार निवासी उमेश कुर्रे (19 वर्ष) सवार था। वहीं स्कूटी एक्टिवा (CG 04 LS 4191) चला रहे ग्राम तुलसी, थाना खरोरा निवासी तिहारूराम साहू (60 वर्ष) की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही
है।







