Breaking

CG Accident : ट्रक ने बाइक को कुचला, दो युवकों की मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 23 April 2026

post

CG Accident : बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 930 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जमहि टोला प्लाजा और गुजरा गांव के बीच ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की पहचान डोमेन्द्र यादव, निवासी ग्राम गुजरा के रूप में हुई है। दूसरे युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे 930 पर चक्काजाम कर दिया।

Advertisement


सूचना मिलने पर दल्लीराजहरा पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। उचित कार्रवाई और सहायता के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। फ़िलहाल मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा जाएगा।

You might also like!