Breaking
- Education News: 45 हजार स्कूलों में महज 2,800 व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षकों ...
- Pension Update: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय पेंशनरों को बढ़ी महंगाई राहत, 1 जनवर...
- Korba News: बाल विवाह रोका, लेकिन 15 साल की नाबालिग बनी मां; निगरानी व्यवस्था...
- Parenting Tips: बच्चों की पहुंच से तुरंत दूर करें घर की ये 6 चीजें, छोटी लापर...
- Women Empowerment: रक्षाबंधन से पहले 67 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुं...
- Raipur Development: भाठागांव में 11.69 लाख की लागत से नया आंगनबाड़ी भवन, विधा...
- Hockey League: छत्तीसगढ़ में पहली राज्य स्तरीय प्रोफेशनल हॉकी लीग, 6 टीमें दि...
- E-Bus Service: रायपुर समेत 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रूट से ल...
- Women Empowerment: महतारी वंदन से प्रेमलता ने संवारा रोजगार, आत्मनिर्भरता की ...
- Nava Raipur News: नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकस...
CG News: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा कल से शुरू, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा दोबारा मौका
माशिमं ने जारी की गाइडलाइन, 1 से 20 जनवरी तक होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

रायपुर।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू हो रही हैं। माशिमं ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।
इस वर्ष माशिमं द्वारा बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से आयोजित की जानी हैं, जिसके चलते प्रैक्टिकल परीक्षाएं सामान्य समय से करीब 10 दिन पहले कराई जा रही हैं। मंडल ने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 1 से 20 जनवरी तक की तिथि निर्धारित की है।
बाह्य परीक्षक की उपस्थिति अनिवार्य
मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं माशिमं द्वारा नियुक्त बाह्य परीक्षक की उपस्थिति में ही संपन्न होंगी। कोई भी स्कूल अपनी ओर से बाह्य परीक्षक नियुक्त नहीं कर सकेगा। यदि ऐसा किया जाता है, तो संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा को अमान्य माना जाएगा।
वहीं, आंतरिक परीक्षक की नियुक्ति संस्था स्तर पर की जाएगी। संबंधित विषय के शिक्षक को ही आंतरिक परीक्षक बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट वर्क के लिए बाह्य परीक्षक की नियुक्ति मंडल द्वारा नहीं की जाएगी।
प्राचार्य तय करेंगे परीक्षा तिथि
हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कर सकेंगे। हालांकि, सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी।
आकस्मिक निरीक्षण करेगा मंडल
मंडल के अधिकारी प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। ऐसे में परीक्षा को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए गत वर्षों की बची हुई उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग किया जाएगा। कमी होने पर स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पात्रता के अभाव में निरस्त किए गए विद्यार्थियों के प्रायोगिक अंक मंडल द्वारा अमान्य कर दिए जाएंगे।






