Breaking

CG BREAKING : तालाब किनारे पेड़ पर लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh 29 March 2026 (42)

post

CG BREAKING : महासमुंद। जिले के भंवरपुर थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। मुड़ीपार गांव के पास तालाब किनारे एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और सनसनी का माहौल है।

Advertisement


लापता थे युवक-युवती

 जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रिया नाग (20 वर्ष), निवासी सलीया और सूरज सेन (28 वर्ष), निवासी मुड़ीपार के रूप में हुई है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे पिछले 2-3 दिनों से अपने घर से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन शनिवार सुबह उनका शव मिलने की खबर आई।


शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों के रिश्ते को लेकर परिवार में काफी विरोध और नाराजगी थी। माना जा रहा है कि इसी सामाजिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। ग्रामीणों ने सुबह करीब 8:30 बजे शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।


जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही भंवरपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

You might also like!