CG Breaking : अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरिमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवारी के साथ हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की है।
कार्यालय में घुसकर किया था जानलेवा हमला
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र कुजूर उर्फ मोनू कुजूर ने पटवारी कार्यालय में घुसकर ड्यूटी पर तैनात पटवारी के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में पटवारी के साथ काफी बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
CCTV फुटेज से खुला राज
घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। दरिमा पुलिस ने कार्यालय और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी मोनू कुजूर की संलिप्तता साफ नजर आई। पुख्ता सबूतों के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।








