Breaking

CG Breaking: कांकेर में नक्सलवाद को तगड़ा झटका, 16 लाख के दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh RRT News Desk 31 March 2026

post

CG Breaking:कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी की खबर सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा नक्सलवाद समाप्ति के लिए निर्धारित डेडलाइन के दिन ही दो खूंखार नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर शासन ने 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

Advertisement


AK-47 के साथ पहुंचे पुलिस के पास

नक्सली हिड़मे और शंकर ने पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। खास बात यह है कि दोनों नक्सली खाली हाथ नहीं, बल्कि AK-47 जैसे घातक और अत्याधुनिक हथियारों के साथ पुलिस के पास पहुंचे।


पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आत्मसमर्पण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन की पुनर्वास नीति के तहत इन दोनों को आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वे एक सामान्य नागरिक के रूप में नया जीवन शुरू कर सकें।


जंगलों में अब भी 15 नक्सलियों की मौजूदगी

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, कांकेर के जंगलों में अभी भी करीब 15 सक्रिय नक्सलियों की मौजूदगी की खबर है। इन नक्सलियों को घेरने और क्षेत्र को पूरी तरह नक्सल मुक्त करने के लिए सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन और सघन अभियान लगातार जारी है।

You might also like!