CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक प्राइवेट जेट के क्रैश होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो चुके हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।








