Breaking

CG Crime : निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब, ढाई साल के मासूम को उतार मौत के घाट

Chhattisgarh RRT News Desk 20 April 2026

post

CG Crime : रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला ने गुमशुदगी और अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वैज्ञानिक जांच और सख्त पूछताछ के आगे सच्चाई सामने आ गई। 

Advertisement


मामला 19 अप्रैल को सामने आया, जब मृतक बच्चे के पिता बोधसाय मंझवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को वह जंगल गया था और घर पर पत्नी व दोनों बच्चे थे। लौटने पर घर खाली मिला। बड़ी बेटी ने बताया कि मां उसे घर भेजकर छोटे भाई को जंगल की ओर ले गई है। अगले दिन महिला अकेली लौटी, लेकिन बच्चे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।


 परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार खोजबीन के बाद 18 अप्रैल की रात जंगल में खून के निशान मिले और पास की खाई से मासूम का शव बरामद हुआ। बच्चे के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वह टूट गई।


आरोपी ने स्वीकार किया कि गुस्से में उसने बच्चे को जमीन पर पटककर पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।


ई-साक्ष्य, वीडियो बयान और पत्थर जब्त कर 27 वर्षीय सोनमती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस। वैज्ञानिक जांच से दोषी को सजा दिलाएंगे। यह घटना इलाके को झकझोर गई। 


You might also like!