CG CRIME : सरगुजा जिले के अंबिकापुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्रसिद्ध महामाया मंदिर के मुख्य गेट के पास एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। लगभग 65 वर्षीय मृतका की हत्या अत्यंत बेरहमी से की गई है; हमलावरों ने न केवल उसके सिर और गर्दन पर गंभीर प्रहार किए, बल्कि पहचान छुपाने के उद्देश्य से चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया। इस जघन्य वारदात की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच की जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके, हालांकि अभी तक मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।








