Breaking

CG Crime : पति पत्नी हत्याकांड: 48 घंटे के भीतर सुलझा रहस्य, चोरी के इरादे से घुसे थे आरोपी, जाग जाने पर कर दी हत्या

Chhattisgarh RRT News Desk 03 April 2026

post

CG Crime : जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बुजुर्ग दंपत्ति संतराम साहू और उनकी पत्नी श्यामबाई साहू की हत्या के इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है।

Advertisement


पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। पहचान छुपाने के लिए नकली बाल, टोपी और मास्क का इस्तेमाल किया गया था। घटना के दौरान बुजुर्ग संतराम साहू के जाग जाने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर उठी उनकी पत्नी श्यामबाई पर भी आरोपियों ने हमला कर हत्या कर दी।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से सोने का हार और चांदी के पायल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने साइबर टीम और स्थानीय थाना की संयुक्त कार्रवाई से तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।


जांच में सामने आया कि आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि दंपत्ति घर में अकेले रहते हैं और उनके पास पैसा है। इसी आधार पर योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, चोरी के जेवर और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।


फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

You might also like!