CG Crime : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन से 1432 किलो अफीम पोस्त (डोडा) बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2.14 करोड़, 1 पिकअप वाहन (HR46 F 4848), 2 मोबाइल फोन। जिसकी कीमत 2.25 करोड़ बताई जा रही है।
नाकाबंदी में फंसी तस्करी की खेप
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झारखंड से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की खेप रायपुर की ओर ले जाई जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेहटीखोल के पास नाकाबंदी की गई। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन (HR46 F 4848) को रोका गया, जिसमें छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने हरविंदर सिंह (करनाल, हरियाणा), सत्यवान वाल्मीकि (करनाल, हरियाणा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।








