Breaking
- Ram Lalla Darshan News: 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना, विशेष ट्रेन ...
- Women Empowerment News: 72 महिला समूहों को मिले मिलेट हेल्थ कार्ट, 24 स्टार्ट...
- Raipur Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटकों से दिखेगी विकास की कहानी, इन्फ्लूएंस...
- UCC News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दिए...
- Agriculture Education News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला A ग्रेड, ...
- Town Planning News: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्...
- Transport News: छत्तीसगढ़ में पहली बार Volvo 9600 SLX स्लीपर बसों की शुरुआत, ...
- Raipur Municipal Action: रामनगर-कर्मा चौक में निगम की संयुक्त कार्रवाई, गंदगी...
- Chhattisgarh Cabinet News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई ...
- Mahasamund Crime News: खैर लकड़ी के फर्जी NOC मामले में 81 लाख रुपये बरामद, 1...
CG Crime : मालखरौदा मर्डर मिस्ट्री: पैसे के विवाद और मोबाइल लॉक ने ली राहुल की जान, दोस्त ही निकले कातिल

CG Crime : जिला सक्ती के मालखरौदा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी महज 6 घंटे में सुलझा ली है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार, ये पूरा मामला ग्राम बंदोरा का है, जहां 28 मार्च की सुबह राहुल कुर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने पहले कपड़े से गला घोंटा और फिर ईंट के टुकड़े से सिर, चेहरा और माथे पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में टीम ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेहियों इंद्र कुमार गबेल और नारायण यादव को हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि पैसे को लेकर विवाद, मोबाइल का फेस लॉक खोलने और चोरी की शंका के चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।







