Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
CG Crime : शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका गुमशुदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है।

सरकंडा थाना क्षेत्र में बीते 1 दिसंबर को एक महिला ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना था कि दोपहर के समय बालिका अचानक घर से बिना बताए निकल गई और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाए जाने की आशंका जताई गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि बालिका की पहचान शुभम ठाकुर से है, जो खुद भी घर से लापता था। पुलिस ने तुरंत उसकी तलाशी तेज की, जिसके दौरान पता चला कि आरोपी बालिका को घर में छोड़कर फरार हो गया था। बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर बयान लिए गए, जिसमें उसने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद पुलिस आरोपी की लगातार तलाश में जुटी रही। 5 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नूतन चौक के आसपास देखा गया है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।







