Breaking
- Fire in Raipur Tar Factory: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र की डामर फैक्ट्री ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Dhamtari Crime News: 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो धमतरी पुलिस ने ...
- Illegal Liquor Seized in Jagdalpur: जगदलपुर में दशहरा मेले में बेचने की तैयार...
- Korba Irrigation News: कोरबा के किसानों के लिए खुशखबरी, 12.45 करोड़ रुपये से ...
- Chhattisgarh Teacher Recruitment Politics: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षकों की स...
- Raipur Hospital Fire News: रायपुर के अस्पताल में बड़ा हादसा, ऑपरेशन थिएटर में...
- Bastar Dussehra Tradition: बस्तर दशहरा की 618 साल पुरानी परंपरा, दंतेवाड़ा से...
- Anti-Naxal Operation in Chhattisgarh: गरियाबंद में जमीन के नीचे छिपा रखा था म...
- Police Negligence in Surguja: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में वर्दी की शर्मनाक तस्...
मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में दहशत

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर में मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात कुछ लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह मामूली विवाद बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।







