Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
CG Crime : चरित्र संदेह में पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या, बेटी को फोन कर कहा – तेरी मां को मार डाला

CG Crime : बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 75 साल के बुजुर्ग ने चरित्र संदेह के चलते अपनी 74 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद अपनी बेटी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी में मंगलवार देर रात हुई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ठिभू केरकेट्टा खनिज विभाग, अंबिकापुर में सर्वेयर के पद से रिटायर हो चुका है। वह अपनी पत्नी महेश्वरी केरकेट्टा के साथ गांव ठरकी में रह रहा था। दोनों की उम्र ढलान पर थी, लेकिन घर के अंदर लंबे समय से तनाव बना हुआ था। बताया जाता है कि साल 2009 से पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। उसी वर्ष विभाग में काम करने वाला एक मार्शल वाहन चालक आरोपी के साथ ग्राम ठरकी आया था। ठिभू ने उस रात अपनी पत्नी को उस ड्राइवर के साथ एक ही खाट पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
इसके बाद से दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। इस विवाद ने 16 साल बाद मंगलवार रात एक भयावह रूप ले लिया।
रात 1 बजे हुआ विवाद, गुस्से में आया खून का खेल
मंगलवार की रात करीब 1 बजे ठिभू और महेश्वरी के बीच एक बार फिर चरित्र संदेह को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ठिभू ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के सिर और कान के पास ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते महेश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बेटी को फोन कर कहा – “तेरी मां को मार डाला
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अंबिकापुर में रहने वाली अपनी बेटी अनिता तिर्की को फोन किया। उसने घबराई आवाज़ में कहा – *“तेरी मां की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है।”*
बेटी ने तुरंत यह जानकारी अपने भाई सुनील (43 वर्ष) को दी, जो घटना स्थल से करीब 150 मीटर की दूरी पर रहता है। सुनील तुरंत घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। आरोपी ठिभू ने दरवाजा खोला।
जैसे ही सुनील ने कमरे की लाइट चालू की, उसने देखा कि उसकी मां पलंग के नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसके बाएं कान के पास टांगी से वार का गहरा घाव था और पूरे कमरे में खून फैला हुआ था।
आरोपी ने अपराध कबूल किया
परिजनों ने जब आरोपी से पूछा कि यह सब कैसे हुआ, तो ठिभू ने साफ-साफ कबूल कर लिया कि उसने ही गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या की है। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
16 साल पुरानी रंजिश बनी वजह
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि 2009 की घटना के बाद से ही पति-पत्नी के बीच रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती गई थी। चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। बीते 16 सालों से यह विवाद आरोपी के मन में घर करता गया और अंततः इसी रंजिश ने महेश्वरी की जान ले ली।
पुलिस जांच जारी
राजपुर पुलिस ने आरोपी ठिभू केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना पूरी तरह पारिवारिक विवाद और चरित्र संदेह को लेकर हुई है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ठिभू दंपत्ति शांत स्वभाव के थे, लेकिन पुराने मामले को लेकर घर में अक्सर तनाव रहता था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।







