CG Crime : जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने दो सगे भाइयों पर गोलीबारी कर दी। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही की है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 1 बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और सो रहे दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है।




_m.webp)


