CG Crime : सरगुजा जिले की आबकारी विभाग की टीम ने नशीले इंजेक्शन के दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । दरअसल दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के द्वारा प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के सौदा करने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान अजिरमा बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा उसे दौड़ा कर पकड़ा गया.. पूछने पर उसने अपना नाम पूरनम विश्वकर्मा निवासी कटकोना पटना जिला सूरजपुर का बताया जो काली घाट के पास किराए के मकान में रहता है। उसके पास प्लास्टिक के झोले से 22 नग REXOGESIC INJECTION तथा 22 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया.। वही दूसरे मामले में आराधना नामक युवती जेल तालाब दर्रीपारा के पास खुलेआम इंजेक्शन बेच रही है।
तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उक्त युवती को पकड़ा..उसके पास से एक काले रंग के पॉलीथीन में 20 नग REXOGESIC INJECTION तथा 12 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया.. दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।








