Breaking
- Chhattisgarh Employment Fair 2026: 13 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी, 5 हजार...
- Chhattisgarh Employment Fair: 13 हजार से ज्यादा युवाओं ने लिया हिस्सा, 5 हजार...
- Chhattisgarh Nutrition Initiatives: राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की पोषण योजनाओ...
- Bastar Naxal Case Review: नक्सल प्रकरणों की वापसी में तेजी के निर्देश, 15 दिन...
- Chhattisgarh Tourism Development: चित्रकोट को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैया...
- Mahtari Vandan Yojana: मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महत...
- Raipur Ganja Seizure: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के स...
- Kondagaon Nutrition Program: आंगन मिलन सेवा में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के ...
- Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में ग...
- Ambikapur Development Review: डिप्टी CM अरुण साव ने सरगुजा-सूरजपुर के विकास क...
CG JOB ALERT : रायपुर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, राजधानी में 500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

CG JOB ALERT : रायपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु 20 फरवरी से 24 फरवरी तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैम्प टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्युशन्स प्राइवेट लिमिटेड, चतुर्थ तल, मल्टीलेवल पार्किंग, गांधी चौक कलेक्टोरेट परिसर, रायपुर में प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपना आवेदन छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से कर सकते हैं। साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।
कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां सहभागिता करेंगी। टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्युशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 18 हजार रुपए वेतन प्रदान किया जाएगा तथा पदस्थापना रायपुर में होगी।
इसी प्रकार आईटीएम एडयूटेक इंडिया लिमिटेड द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव/रिलेशनशिप मैनेजर के 124 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 26 हजार 500 वेतन प्रदान किया जाएगा तथा पदस्थापना समस्त छत्तीसगढ़ में की जाएगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अधिकारी ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि वे इस प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लें।






