Breaking
- Gadchiroli Maoist Dump: कोपर्शी जंगल में जमीन के नीचे छिपा हथियार-विस्फोटक डं...
- Mission Amrit 2.0: 81 परियोजनाओं को मंजूरी, 45 के कार्य आवंटित; मुख्य सचिव ने...
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से...
- Chandni Chowk Paratha: नाश्ते में बनाएं दिल्ली का मशहूर खोया-ड्राई फ्रूट पराठ...
- Jashpur Digital India: रणजीता स्टेडियम में रंगोली से साकार हुआ डिजिटल भारत का...
- Bilaspur Arpa River: 70 नालों के दूषित पानी के उपचार की बनेगी समग्र योजना, वि...
- Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल...
- Raipur Seva Setu Camp: दक्षिण विधानसभा में 6,331 हितग्राहियों को मिला योजनाओं...
- Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्...
- Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख ...
CG Job Alert : आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन?

CG Job Alert : गरियाबंद, 14 मार्च 2026 : कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 02 पद, इस प्रकार कुल 03 रिक्त पद भरे जाने हैं। जिनमें सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद रिक्त है। सेक्टर धवलपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुकुरार 01, ग्राम कुकुरार, ग्राम पंचायत आमामोरा में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त है। इसी प्रकार सेक्टर गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पारागांव में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त है। आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल एडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटई भर्ती डॉट इन के माध्यम से दिनांक 13 मार्च से 28 जून 2026 तक संचालित रहेगी। भर्ती से संबंधित जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।








