Breaking

CG Murder: डबल मर्डर से थर्राया गांव, सोते वक्त पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या

Chhattisgarh 01 April 2026

post

CG Murder : जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। मुलमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खपरी में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने एक दंपत्ति की निर्मम हत्या कर दी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटे का माहौल है।

Advertisement


क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात उस वक्त हुई जब दंपत्ति अपने घर में सो रहे थे। हत्यारों ने बेहद शातिर तरीके से इस खूनी खेल को अंजाम दिया, जिससे आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों के शव लहूलुहान हालत में देखे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।


पुलिस जांच और अनसुलझे सवाल घटना की सूचना मिलते ही मुलमला थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, हत्या की वजह अभी भी एक पहेली बनी हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


You might also like!