Breaking
- Raipur PWD News: बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अक्टूबर में ह...
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
- Mahasamund News: करेले की उन्नत खेती ने बदली किसान नारायण प्रसाद वर्मा की तस्...
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न कर...
- महिला कोष के ऋण से हरमनिया देवी की बदली जिंदगी, किराना-सिंगार दुकान बनी स्वाव...
- Raipur News: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के भविष्य को मिला...
- Bilaspur News: हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल खान समेत 20 आरोपी ग...
- Dharamjaigarh News: जमीन फर्जीवाड़े में फरार तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार, लैपटॉप...
CG News : आरंग-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग में चावल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग

रायपुर। CG News : आरंग- सोमवार सुबह आरंग- बलौदाबाजार रोड पर चलती हुई ट्रक में अचानक आग लग लगने से हड़कंप मच गया। इस आगजनी से ट्रक का केबिन बुरी तरह जल गया। आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पास के एक भोजनालय से बाल्टी से बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार फैल रही थी। जिसके बाद अमेठी स्थित एक केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह श्री रेणुक देव एग्रोटेक गुल्लू से ट्रक क्र CG06 MO 146 से खंडा भरा कर मोदी बॉयोटेक प्राइवेट लिमिटेड ओड़का के लिए निकला था कि आरंग पहुचने के पहले ही ड्राइवर को सामने इन्जन की तरफ स्पार्क होते नजर आया तो उसने गाडी किनारे लगाया तब तक देखते ही देखते ट्रक में आग बढ़ने लगा। घटना की सूचना पर मौके पर आरंग पुलिस भी पहुंच गई थी।आग लगने से ट्रक में भरे चावल की कई बोरियां भी जल गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।







