Breaking

CG News : पंचायत सचिव पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh RRT News Desk 19 April 2026

post

CG News : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement


मामला ग्राम कुरमा का है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर आरोपी को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस तामील कराने पहुंचे पंचायत सचिव के साथ आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से हमला कर दिया, जिससे सचिव को चोटें आईं।


घटना की शिकायत पर बलौदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

You might also like!