Breaking

CG NEWS : हनुमान धारा के हसदेव नदी में डूबे तीन बच्चों की मिली लाश

Chhattisgarh RRT News Desk 11 December 2025

post

CG NEWS : जांजगीर-चांपा के हनुमान धारा त्रिदेव घाट के पास तीन बच्चे रूद्र, युवराज और नेलशन लापता हो गए हैं। जो मनका पब्लिक स्कूल के 5वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं। तीनो बच्चों के शव को SDRF की टीम ने 5 घंटों के अंदर खोज निकाला है। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए BDM अस्पताल में भेजा गया है। 

Advertisement


जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने से तीनों दोस्त अपने अपने सायकल से सुबह करीब 10 बजे हनुमान धारा नहाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जहां मोबाईल लोकेशन से बच्चों का पता चला है। तलाशी के दौरान तीनों बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पलें त्रिदेव घाट के पास मिलीं। 


सूचना मिलते ही चाम्पा पुलिस, SDRF टीम, और SDM पवन कोसमा भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। बच्चों की खोजबीन के लिए हसदेव नदी का जल प्रवाह अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। ताकि तलाशी अभियान तेज किया जा सके। रात होने से रेस्क्यू काम को रोक दिया गया था आज गुरुवार की सुबह 6 बजे से तलाशी शुरू की गई। जिसमें घटना स्थल के 50 मीटर दूर तीनो का शव नदी के अंदर से बाहर निकाला गया। 


जिसके बाद तीनो बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

You might also like!